राम नवमी की शुभकामनाएं अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें इन संदेशों के जरिए l

17-Apr-24, 10:56:AM | 0 views, | 0 comments

Happy Ram Navami Wishes 2024: राम नवमी की शुभकामनाएं अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें  इन संदेशों के जरिए l

Ram Navami 2024 Wishes in Hindi: इस साल राम नवमी 17 अप्रैल 2024 के दिन मनाई जा रही है। हिंदू धर्म में राम नवमी के दिन को बहुत शुभ माना गया है। इस दिन घर व मंदिरों में कई मांगलिक कार्यक्रम किए जाते हैं। इस दौरान कुछ लोग नए काम की भी शुरुआत करते हैं। इसका कारण है कि, राम नवमी को राम जी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। बता दें, प्रभु श्रीराम का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था। पूरे भारत में प्रभु श्री राम के जन्मदिन का उत्साह देखने को मिलता है।

इस बार की राम नवमी और भी खास होने वाली है, क्योंकि इस वर्ष चैत्र नवरात्रि पर बहुत ही शुभ योग का निर्माण हुआ है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार राम नवमी के दिन आश्लेषा नक्षत्र, रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। ऐसे में भक्तजन राम जी की कृपा प्राप्त करने के लिए पूरे विधि-विधान से पूजा करेंगे। ऐसे में आप अपनों के साथ भी राम नवमी की खुशियों को साझा कर सकते हैं। राम नवमी के शुभ अवसर पर आप भी अपने प्रियजन को इन संदेशों की सहायता से शुभकामनाएं दे सकते हैं।


                                                  श्री रामचन्द्र कृपालु भज मन
                                                   हरण भवभय दारुणाम
                                                  नवकंज लोचन, कंज मुख कर
                                                  कंज, पद कंजारुणम।
                                                  राम नवमी की हार्दिक बधाई।

Share This Post :




Comments




Add New Comment

Your comment has been queued for review by site administrators and will be published after approval.
Something is wrong please try again !!!



Call Now : +91 93503 09890
| Email : parichaytimes@gmail.com
Follow On
1st Floor, Parichay Complex, 4-5, Madhuban Rd, Veer Savarkar Block, Dayanand Colony, Shakarpur, Delhi, 110092
@Copyright 2024 - Parichay Times

App Install